भारत

कल का मौसम: 18 सितंबर को UP के 11 जिलों में बारिश; दिल्ली से लेकर बिहार तक फिर बिगड़ेगा मौसम का हाल

विभाग का कहना है कि 18 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

Published by
Panchjanya

नई दिल्ली: 18 सितंबर को एक बार फिर से मौसम का हाल बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 18 सितंबर के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि 18 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी के 11 जिलों में 18 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं, दिल्ली में 18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में इसका असर अधिक दिख सकता है। दिल्ली में बारिश का सिलसिला अगले 3 दिनों तक चलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 18 सितंबर को यूपी के सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा और गोरखपुर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में भी 18 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 18 सितंबर को बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी और दरभंगा में भी भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह से  झारखंड में 18 सितंबर को लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, 18 सितंबर को भी पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 18 सितंबर के लिए हिमाचल के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। यानी हिमाचल में कल बारिश की संभावन बेहद कम है।

Share