नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए उनका आभार जताया।
पीएम मोदी ने कहा कि आपका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। BRICS शिखर सम्मेलन में आपकी सकारात्मक बातों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर है। एक बार फिर, भारत में आपका हार्दिक स्वागत है।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे की खूबियों से सीख सकते हैं और मिलकर विकास कर सकते हैं। उन्होंने दोनों देशों से ब्रिक्स सहयोग को और बेहतर बनाने और उच्च-गुणवत्ता वाले विकास के लिए साथ मिलकर काम करने का भी आग्रह किया।














