
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 11 सितंबर यानी कल के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है। 11 सितंबर को भी बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 11 सितंबर को 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। बारिश के साथ ही 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
इन 25 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी है।
दिल्ली में भी बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में भी 11 सितंबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां जाफरपुर, मुंगेशपुर, नजफगढ़, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अयानगर, दिल्ली विश्वविद्यालय, लोदी रोड, नरेला, पालम, रिज, सफदरजंग, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, पूसा, कुतुब मीनार और राजघाट के आसपास बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूमतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में 11 सितंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, भदोही, बिजनौर, नजीबाबाद, बुलन्दशहर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फुरसतगंज, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, झांसी, कानपुर, कानपुर बर्रा, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, प्रयागराज, शाहजहांपुर, वाराणसी और सुल्तानपुर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।