काम की खबरें

आधार कार्ड में नाम या सरनेम बदलना है तो ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने आधार में नाम अपडेट कराने के लिए अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से नियम तय किए हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके मामले में कौन-सा दस्तावेज मान्य होगा।

Published by
Mahak Singh

आज के समय में आधार कार्ड हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सिम कार्ड लेने और कई जरूरी कामों के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आधार कार्ड पर आपका नाम गलत दर्ज है या शादी के बाद नाम या सरनेम बदल गया है, तो इसे अपडेट कराना जरूरी हो जाता है। हालांकि, नाम बदलने के लिए हर व्यक्ति के लिए एक जैसे नियम नहीं हैं। आपकी स्थिति के आधार पर अलग दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने आधार में नाम अपडेट कराने के लिए अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से नियम तय किए हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके मामले में कौन-सा दस्तावेज मान्य होगा।

शादी के बाद नाम बदलने पर क्या करें?

अगर शादी के बाद आप अपने नाम या सरनेम में बदलाव करना चाहते हैं, तो मैरिज सर्टिफिकेट काम आ सकता है। इसके अलावा पहचान, पता और रिश्ते से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। अगर मैरिज सर्टिफिकेट पर फोटो नहीं है, तो पुराने नाम वाला ऐसा वैध पहचान पत्र देना पड़ सकता है, जिसमें आपकी फोटो हो। अगर शादी या तलाक के बिना आप अपना फर्स्ट नेम या पूरा नाम बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जरूरी दस्तावेज है। केवल किसी सामान्य पहचान पत्र के आधार पर पूरा नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती। ध्यान रखें कि गजट नोटिफिकेशन का इस्तेमाल नाम बदलने के लिए होता है। इससे आधार में पता या जन्मतिथि में बदलाव नहीं कराया जा सकता। सबसे पहले अपनी स्थिति के अनुसार जरूरी दस्तावेज तैयार करें। इसके बाद आधार सेवा केंद्र जाकर अपडेट फॉर्म भरें। फॉर्म में नई जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें। अधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद अपडेट की प्रक्रिया पूरी करेंगे और निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। आवेदन के बाद आपको रसीद मिलेगी, जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट से जुड़ा नंबर होगा। इसी के जरिए आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस देख सकते हैं। इसलिए आधार में नाम बदलने से पहले जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें। सही कागजात के साथ आवेदन करने पर प्रक्रिया आसान हो जाती है और भविष्य में दूसरे दस्तावेजों में नाम को लेकर होने वाली परेशानी से भी बचा जा सकता है।

Share
Published by
Mahak Singh