
महिला एशिया कप
दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम केवल 55 रन ही बना सकी थी। भारतीय टीम ने यह लक्ष्य बहुत पहले 68 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय टीम ने एक के बाद एक खिलाड़ियों को पवैलियन की राह दिखा दी। 18.1 ओवर में पाकिस्तान की टीम 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चार खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल सकीं। भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए।
भारतीय टीम ने यह लक्ष्य काफी जल्दी हासिल कर लिया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा 12 रन बनाकर आउट हुईं। स्मृति मंधाना ने 9 रन और प्रतिका रावल चार रन बनाकर आउट हुईं।