देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन एवं संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु एवं बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
स्मरण रहे कि बाबा नीब
करोरी का उत्तराखंड में कैंची धाम आश्रम रहा है उनके द्वारा नैनीताल में हनुमान गड़ी मंदिर और काकड़ीघाट में भी मंदिर स्थापित किया था।

















