भारत

और कितना नीचे गिरेगी कांग्रेस? राहुल गांधी ने PM मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, इटली की पीएम मेलोनी का भी अपमान

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने राहुल गांधी को गैर जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष बताते हुए कहा, "पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री का अपमान करने वाला सिर्फ घटिया स्टैंडअप कॉमेडी के ही लायक है।

Published by
सुनीता मिश्रा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन’ के मंच पर गुरुवार (13 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा ने इस शर्मनाक हरकत के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवर्धन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “इस तरह की शर्मनाक हरकत करके राहुल गांधी जी न केवल राजनीति को गटर के स्तर तक लेकर जा रहे हैं। साथ ही एक महिला का अपमान भी आप खुलेआम कर रहे हैं। ये दोनों ही कुकृत्य देश को शर्मसार कर रहे हैं।”

‘गैर जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष की घटिया स्टैंडअप कॉमेडी’

सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे राहुल गांधी की घटिया मानसिकता बताया और कहा यूं ही नहीं राहुल को बालक बुद्धि कहा जाता है। चिंकू नाम के एक यूजर ने कहा, “राहुल गांधी और कांग्रेस इतने गिर जायेंगे, सोचा नहीं था। उन्होंने पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी पर इतनी भद्दी टिप्पणी।” कई मुद्दों पर कांग्रेस नेता से सहमत होने वालों ने भी उनकी इस हरकत को शर्मनाक बताया।

प्रभाष झा नाम के यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ”इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के लिए जंतर-मंतर से लेकर रचनात्मक कांग्रेस अधिवेशन में एक जैसी भाषा बोली जा रही है। कुल मिलाकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी निराश किया।”

एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, “राहुल को बुढ़ापा आ गया, लेकिन आज पूरा सड़क छाप वर्तन था। भारतीय राजनीति में विपक्ष के नेता का इतना गिरा हुआ स्तर, गैरजिम्मेदार वर्तन, घटिया स्टैंडअप कॉमेडी शर्मनाक थी। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री का भी अपमान किया और इनको कुछ लोग पीएम बनते देखना चाहते हैं, ये सिर्फ घटिया स्टैंडअप कॉमेडी के ही लायक है।”

क्या है मामला?

राहुल गांधी ने आज रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन में कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्हें यह विचार कहां से मिला। अजीब विचार लोगों के दिमाग में आ जाते हैं। वह सोचते हैं कि यही विदेश नीति है।” इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया। इस पर दीक्षित ने पूछा, “आप मुझे मेलोनी समझकर तो गले नहीं लगा रहे हैं?” इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा हूं।” इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

राहुल ने फिर किया राष्ट्रगान का अपमान

इस बीच बीजेपी फॉर इंडिया ने राहुल का एक अन्य वीडियो साझा किया है, जिसमें वह राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने के बजाय रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन मंच पर मौजूद लोगों से हाथ मिलाते दिखाई दिए। बीजेपी फॉर इंडिया ने पोस्ट में लिखा, “देखिए, राहुल गांधी ने फिर किया राष्ट्रगान का अपमान। जिस राष्ट्रगान पर हर भारतीय को गर्व है, जो देश की आन, बान और शान है, उसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। लेकिन राहुल गांधी ने इसे अपमानित कर अपने देश-विरोधी रवैये को एक बार फिर उजागर कर दिया है।”

 

Share

Recent News