आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल अगर गलत तरीके से किया जाए तो ये कितना भयावह हो सकता है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि चेटजीपीटी का इस्तेमाल करके अमेरिका में एक हत्या की गई है। जहां, भारतीय मूल के 17 वर्षीय किशोर ने अपनी मां औऱ छोटे भाई की हत्या कर दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के ऐक्टन शहर की बताई जा रही है। यहीं पर एक भारतीय मूल का परिवार रहता है। इसी परिवार के रहने वाले बेटे अर्जुन अरविंद (17) पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या का आरोप लगा है। घटना मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को उनके घर में हुई। पता चला है कि अोर्जुन ऐक्टन-बॉक्सबरो हाई स्कूल का छात्र है। उसकी मां सुधा वेंकटेशन 45 साल की थीं और भाई सिद्धार्थ अरविंद 14 साल का था। तीनों परिवार के साथ मार्था लेन स्थित घर में रहते थे।
पुलिस को कैसे पता चला
मंगलवार शाम को अर्जुन के पिता ने पुलिस को फोन किया। वे दिन भर परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। एक ट्यूटर भी घर पहुंचा था लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई। पिता ने बताया कि उन्होंने सुबह काम पर जाते समय पत्नी से बात की थी और छोटा बेटा दोपहर तक घर में देखा गया था।
पुलिस घर पहुंची तो मां को बेसमेंट में और भाई को पहली मंजिल पर मृत अवस्था में पाया। दोनों के शरीर पर साफ चोट के निशान थे। मौत का सही कारण अभी मेडिकल जांच बताएंगे। हथियार की भी जांच चल रही है।
इसे भी पढ़ें: लाल किला धमाके पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़ा सामने आया कनेक्शन
किशोर कहां मिला
अर्जुन घर पर नहीं था। उसने मां की गाड़ी लेकर भाग लिया था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोज शुरू की और जनता से भी मदद मांगी। बुधवार सुबह वेलैंड शहर के एक पार्किंग लॉट में गाड़ी मिली। अंदर अर्जुन बैठा था। पुलिस ने बिना किसी झंझट के उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्या-क्या आरोप लगे
मिडलसेक्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मैरियन रयान के अनुसार अर्जुन पर दो हत्या के आरोप, परिवार के सदस्य पर हमला और बैटरी के दो आरोप, सामान्य हमले के दो आरोप, बिना अनुमति गाड़ी चलाने और गाड़ी चुराने के आरोप लगे हैं।
चैटजीपीटी से जुड़ी बात
जांच में पता चला कि पिछले कुछ महीनों से अर्जुन इंटरनेट और चैटजीपीटी पर परिवार की हत्या से जुड़े सैद्धांतिक आइडिया और फैंटसी स्टोरीज सर्च कर रहा था। वह गॉथिक नॉवेल जैसी कहानियां बना रहा था, किरदार गढ़ रहा था और सवाल पूछ रहा था कि अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा। अटॉर्नी ने इसे चिंताजनक व्यवहार बताया। घटना के बाद अर्जुन को हिरासत में लिया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया चलेगी।













