भारत

Today Weather: देश में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में रविवार को भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

Published by
Mahak Singh

मानसून के चलते देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में लगातार बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 9 अगस्त को उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों राज्यों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कई अन्य राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में रविवार को भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। यहां 10 से 14 अगस्त के बीच भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, केरल, असम, मेघालय और सिक्किम समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी संभावना है।दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कराईकल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9 से 12 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 से 11 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 14 अगस्त के बीच ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचना बेहतर होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share

Recent News