
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि “नौकरियां बेचने का काम” है। पाञ्चजन्य के सहयोगी रितेश कश्यप से विशेष बातचीत में उन्होंने पेपर लीक, कथित भर्ती घोटाले, छात्रों के आंदोलन और सरकार की भूमिका पर विस्तार से अपनी बात रखी।