7 जुलाई को सुबह यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की टीम से थाना बिवाना जनपद अम्बेडकरनगर क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है जिसमें गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक बदमाश की पहचान आसिफ उर्फ विक्की छैमार निवासी मकनपुर थाना बिल्लौर कानपुर नगर के रूप में हुई है।
हत्या में वांटेड था आसिफ
आसिफ वर्ष 2014 के थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के घर में बंधक बनाकर डकैती डालने और परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से मार कर मरणासन्न करते हुए दो लोगों की हत्या की लोमहर्षक घटना में वांछित चल रहा था जिस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। मौके से 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया एवं भारी मात्रा में कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि आसिफ अपने गैंग के साथ घरों में बंधक बनाकर डकैती डालता था और विरोध होने पर हत्या कर देता था। इस पर डकैती एवं डकैती के साथ हत्या सहित कुल 21 से अधिक केस यूपी, हरियाणा और राजस्थान में दर्ज है ।
प्रमुख सनसनीखेज घटनाएं निम्न है-
1– दिनाक 19-10-2013 को थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर में अपने गैंग के 10 सदस्यों के साथ घर में घुस कर हत्या करके डकैती।
2– वर्ष 2014 में थाना शाहगंज जौनपुर में अपने साथियों के साथ घर में बंधक बनाकर लाखो रुपए के जेवरात एवं कैश लूट लेना तथा डकैती के दौरान परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से मरणासन्न कर देना जिसमे स्वाति और सुमन की इलाज के दौरान मृत्यु।
3– दिनक 15-8-2015 को थाना कोखराज कौशांबी में गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर घर में डकैती तथा वादी अवनि कुमार टैगोर के माता पिता की डकैती के दौरान हत्या।
4– दिनाक 19-8-2015 को थाना छपार मुज़्ज़फर नगर क्षेत्र में अपने 10साथियों के वादी महावीर सिंह के घर में घुसकर बंधक बनाकर डकैती तथा वादी की पुत्रवधू को धारदार हथियार से घायल करके मरणासन्न कर दिया। उसी रात इसके अलावा पाँच अन्य घरों में भी घुस कर डकैती ।
5– दिनाक 13-1-2021 को थाना रसूलवाद , कानपुर देहात में रेशमा के पति तासीम की हत्या।
उल्लेखनीय है की आसिफ़ वर्ष 2013 की सुल्तानपुर की डकैती के साथ हत्या , 2014 की जौनपुर की डकैती के साथ डबल मर्डर और 2015 में मुज़्ज़फर नगर की डकैती में वांछित चल रहा था ।











