
तिरंगा यात्रा में शामिल युवा
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में युवाओं ने नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, चंडीगढ़ सहित देशभर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं नगरों में तिरंगा यात्राओं, श्रद्धांजलि सभाओं तथा राष्ट्रजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया।
कारगिल विजय दिवस पर देशभर में आयोजित तिरंगा यात्राओं में युवाओं की अभूतपूर्व सहभागिता ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की युवा पीढ़ी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रनिर्माण एवं राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों को किसी भी राजनीतिक स्वार्थ अथवा राष्ट्रविरोधी एजेंडे का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों की अपनी मांग को पुनः मुखर करते हुए अभाविप ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशविरोधी तत्वों द्वारा भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों का उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से विरोध किया।