
देशभर में NEET समेत कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल के मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े किए। अब इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। इस नए कानून में पेपर लीक करने वालों के लिए पहले से कहीं ज्यादा सख्त सजा, भारी जुर्माना और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा गया है।
इस वीडियो में आप जानेंगे: नया परीक्षा कानून क्या है और इसमें क्या बदलाव किए गए हैं?
पेपर लीक और नकल करने वालों को अब कितनी सजा मिलेगी?
परीक्षा कराने वाली एजेंसियों और कंपनियों पर क्या कार्रवाई होगी?
NEET परीक्षा में क्या बड़े बदलाव हो सकते हैं?
क्या NEET साल में दो बार आयोजित होगी?
CBT मोड और नई परीक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक और छात्रों के भविष्य को लेकर क्या कहा?
नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के सामने क्या बड़ी चुनौतियां हैं?