पेपर लीक और तमाम कई सारे मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कॉकरोच प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इसी प्रदर्शन का फायदा अब भारत विरोधी पाकिस्तान उठा रहा है। उसके प्रोपागेंडा अकाउंट्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल करके लगातार भारत में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में राजनाथ सिंह के बाद पाकिस्तानी प्रोपागेंडा अकाउंट्स ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक AI जेनरेटेड वीडियो वायरल किया है।
इसमें उन्हें छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में कड़ी धमकी देते हुए दिखाया गया है। पाकिस्तानी प्रोपगैंडा अकाउंट्स इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं। लेकिन जब सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने इसका फैक्ट चेक किया तो ये AI जेनरेटेड वीडियो निकला।
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में पीयूष गोयल को माइक्रोफोन के सामने बोलते दिखाया गया है, जिसमें वे “कॉकरोच” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए छात्रों को धमकाते नजर आते हैं। कई यूजर्स इसे असली मानकर शेयर कर रहे हैं और इसे लेकर गुस्सा जता रहे हैं।
⚠️ Fake Video Alert!
Pakistani propaganda accounts are circulating a video of Union Minister Piyush Goyal claiming that he made threatening remarks about the protesting students. #PIBFactCheck:
❌This video is #Fake and AI-generated.
✅ Union Minister @piyushgoyal did… pic.twitter.com/lowN3RxaHl
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 24, 2026
क्या कहता है फैक्ट चेक
PIB के फैक्ट चेक के दौरान पता चला कि ये जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, वो पूरी तरह से AI-जनरेटेड और फेक है। पीयूष गोयल ने दिल्ली के किसी छात्र विरोध प्रदर्शन के बारे में ऐसा कोई बयान नहीं दिया। असली वीडियो अलग संदर्भ का है, जिसमें वे पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे थे।
इसके साथ ही एजेंसी ने ओरिजिनल, अनएडिटेड वीडियो का लिंक भी शेयर किया है। उसमें गोयल जी मीडिया से बात करते दिख रहे हैं, लेकिन वायरल वाले खतरनाक और भड़काऊ वाले शब्द बिल्कुल नहीं हैं। दरअसल, ऐसे फेक वीडियो अक्सर विरोध को भड़काने और सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल होते हैं।

















