दिल्ली

CJP के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो ने बंद किए 16 स्टेशन, इन स्टेशनों से होगा इंटरचेंज

CJP के 'चलो संसद' प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन बंद कर दिए हैं। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज चालू रहेगा। बंद स्टेशनों की पूरी लिस्ट और DMRC की एडवाइजरी देखें।

Published by
कुलदीप सिंह

दिल्ली में CJP के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। ये स्टेशन आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगे।

DMRC ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है। स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी बंद रहेगी, यानी यात्री न तो चढ़ पाएंगे और न ही उतर पाएंगे।

इंटरचेंज की सुविधा जारी

हालांकि कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा बनी रहेगी। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज पहले की तरह चलेगा। यात्री इन स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकते हैं, लेकिन स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे और न ही बाहर से अंदर आ सकेंगे।

कौन-कौन से स्टेशन बंद हैं

DMRC के अनुसार बंद स्टेशनों की सूची इस प्रकार है:

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

ये सभी स्टेशन CJP प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों से प्रभावित क्षेत्रों में आते हैं।

DMRC की सलाह यात्रियों के लिए

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रूट अच्छी तरह जांच लें। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और DMRC के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें। हालात की लगातार समीक्षा हो रही है और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के आधार पर आगे के फैसले लिए जाएंगे। पिछले दिनों CJP के प्रदर्शनकारियों के मेट्रो स्टेशनों पर पहुंचने की वजह से भी सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ट्रैफिक पर भी असर

CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले लोग समय से पहले निकलें।

Share

Recent News