रानीखेत: ARO अल्मोड़ा द्वारा भर्ती रैली 27 जुलाई से 09 अगस्त 2026 तक सोमनाथ ग्राउंड, कुमायूं रेजिमेंट , रानीखेत में आयोजित की जाएगी। यह रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी ज़िलों के सेंट्रल कैटेगरी (जेसीओ, हवलदार एजुकेशन) और ज़ोनल कैटेगरी (सिपाही NA और सिपाही फार्मा) के लिए ऑनलाइन CEE-क्वालिफ़ाइड उम्मीदवारों और कुमाऊं क्षेत्र के चार (04) ज़िलों- अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर – के अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए है।
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए फ़िज़िकल रैली का दिन-वार शेड्यूल तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपने ईमेल चेक करते रहें और 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) से https://joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है
नोट: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अग्निवीर क्लर्क/SKT के लिए फ़िज़िकल रैली ARO लैंसडाउन द्वारा आयोजित की जाएगी।












