
राम मंदिर दान विवाद पर देशभर में हुई राजनीतिक बहस के बीच अब उत्तर प्रदेश के सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड को लेकर नया विवाद सामने आया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर वक्फ बोर्ड की कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
इस वीडियो में जानिए: मौलाना के पत्र में क्या लिखा है? वक्फ बोर्ड पर कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं? योगी आदित्यनाथ पहले से क्या कहते रहे हैं? विपक्ष की चुप्पी पर क्यों उठ रहे हैं सवाल? राम मंदिर और वक्फ बोर्ड की तुलना क्यों हो रही है? क्या यह राजनीतिक दोहरे मापदंड का मामला है?