उत्तर प्रदेश

CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप सपा-कांग्रेस ने किया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था। आप सोचिए ,क्या कोई जामा मस्दि में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा?

Published by
Lalit Fulara

 नई दिल्ली/ अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था। सोचिए  क्या कोई जामा मस्दि में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या सरकारें करवा पाएगी? क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी करवा पाएगी? उन्होंने यह बात अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 432 करोड़ से अधिक की 217 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

अब भदरसा भरतपुर-भरतकंड के नाम से जाना जाएगा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर मस्जिद में हनुमान चालीसा नहीं करवा पाएगी तो ये पाप क्यों करवाया गया था? अयोध्या में हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर ये पाप क्यों करवाया गया था? उन्होंने कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा? ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे, एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे,आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि अब भदरसा को भगवान राम के छोटे भाई भरत के सम्मान में भरतपुर-भरतकंड के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या ने वह करके दिखाया है जो 500 सालों में नहीं हो पाया था। पीढ़ियों पर पीढियां गईं, संतों, राजाओं, समाज के प्रत्येक तबगे ने रामजन्मभूमि मुक्ति के लिए आंदोलन किया, संघर्ष किया। लेकिन जो कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज वो देख रहे हैं कि अयोध्या में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। अपने संबोधन में योगी ने सपा और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया।

Share