रामपुर। आजम खां के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण के समय लोग निर्माण विभाग की साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क को कब्जा कर लिया गया था। वर्तमान समय में भी जौहर विश्वविद्यालय का कब्जा बरकरार है। वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने जांच करके बताया था कि साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क जौहर विश्वविद्यालय के कब्जे में है। उस समय इसको बनाने में करीब साढे 13 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
यह भी उल्लेखनीय है कि जौहर यूनिवर्सिटी तक जाने वाली 11.5 किलोमीटर की सड़क पीडब्ल्यूडी की है। आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसी सड़क के हिस्से पर कब्जा कर अपना मुख्य द्वार बना लिया। सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए यूनिवर्सिटी के अंदर की सड़कों और गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के बजट से काफी धनराशि खर्च की गई थी। एसडीएम कोर्ट और सेशन कोर्ट ने पीडब्ल्यूडी की सड़क से अतिक्रमण हटाने और यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट तोड़ने का आदेश दिया था।
















