नई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय, पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के दो वर्षीय आधिकारिक समारोह के अंतर्गत सोमवार (6 जुलाई 2026) को कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में विशेष स्मारक कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल और अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय ने दूरदर्शी राजनेता, शिक्षाविद, सांसद और राष्ट्रवादी नेता भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2025 में दो साल के राष्ट्रव्यापी समारोह की घोषणा की थी, ताकि उनकी अमर विरासत को सम्मानित किया जा सके।

















