पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े तीन प्रमुख आतंकियों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल के दिनों में सामने आई इन घटनाओं ने न केवल आतंकी संगठन के भीतर हलचल पैदा की है। हालांकि इन मौतों को लेकर पाकिस्तान सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
तीन आतंकियों की रहस्यमयी मौत
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों की पहचान गाजी मुमताज, मोहम्मद खुजैमा कासिम और खालिद बशीर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गाजी मुमताज लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर था और संगठन के संचालन में उसकी अहम भूमिका थी। वह कथित तौर पर कश्मीर में घुसपैठ की योजनाओं और आतंकी गतिविधियों के समन्वय से जुड़ा हुआ था। उसकी अंतिम नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई, जिसके बाद उसकी मौत की खबरों को और बल मिला। दूसरी ओर, मोहम्मद खुजैमा कासिम की मौत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में एक संदिग्ध सड़क हादसे में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लश्कर के वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद याकूब का भाई था। हालांकि इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है।
तीसरा नाम खालिद बशीर का है, जिसे संगठन के वित्तीय और प्रशासनिक तंत्र का महत्वपूर्ण सदस्य माना जाता था। वह कथित तौर पर टेरर फंडिंग, हथियारों की व्यवस्था और नए आतंकियों की भर्ती जैसे कार्यों से जुड़ा हुआ था। उसकी मौत के कारणों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि इन घटनाओं के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

















