इतिहास के पन्नों में 27 जून की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है। इस दिन भारत की विमानन उपलब्धि से लेकर ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन और वैश्विक स्तर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को समर्पित दिवस तक कई उल्लेखनीय घटनाएं दर्ज हैं। वहीं, वर्ष 2021 में जम्मू वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन के जरिए हुए आतंकी हमले ने देश की सुरक्षा व्यवस्था के सामने नई चुनौतियां भी पेश की थीं। आइए जानते हैं 27 जून के इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाओं के बारे में।
1967 – भारत निर्मित पहला एवरो एयरक्राफ्ट यात्री विमान (एच.एस. 748) इंडियन एयर लाइंस को दिया गया।

2017 – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस।

2021 – जम्मू वायुसेना स्टेशन पर आतंकवादियों ने ड्रोन के माध्यम से विस्फोटक गिराए।


















