मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से 40 फीट ऊंचाई पर एक वैन को हवा में लटकाकर उसमें ब्लास्ट करने मामला सामने आया है। वैन (टाटा मैजिक) पर ‘ले फिर आ गए’ लिखा हुआ था। जुलूस में शामिल मुस्लिमों ने मजहबी नारे लगाए और लाल रंग के इस्लामिक झंडे भी फहराए। यह घटना 23 जून की रात बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई।
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शोएब खान, तालीम खान और जाहिद खान पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। धमाके की वीडियो और तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने इस तरह की हरकतों को खतरनाक बताते हुए इसका विरोध किया। वहीं हिंदू संगठनों ने इसे उकासने वाला कृत्य बताते हुए इसकी जांच की मांग की।
आतंकी मानसिकता का खुला प्रदर्शन: VHP
विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से लटकाकर उड़ा दिया गया। धार्मिक आयोजनों के नाम पर इस तरह के खतरनाक शक्ति प्रदर्शन को सभ्य समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस घटना की जांच होनी चाहिए।
VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया और आरोप लगाया कि इसका मकसद धर्म के नाम पर डर पैदा करना और शक्ति का प्रदर्शन करना था। बंसल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मध्य प्रदेश के बड़नगर (उज्जैन) में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से लटकाकर वैन को विस्फोट से उड़ाने की घटना अत्यंत गंभीर है। दो दिन पूर्व रात्रि के अंधेरे में यह कोई सामान्य धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कट्टरपंथियों द्वारा भय और आतंकी मानसिकता का खुल्ला प्रदर्शन था। धर्म के नाम पर धमाकों, भय और शक्ति का प्रदर्शन करने वालों को समझ लेना चाहिए कि बाबा के भक्त आतंक, कट्टरता और जिहादी मानसिकता के आगे कभी झुकने वाले नहीं हैं। मजहबी आयोजनों के नाम पर विस्फोटक व खतरनाक शक्ति-प्रदर्शन सभ्य समाज में कभी भी स्वीकार्य नहीं हो सकते।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य पुलिस को टैग करते हुए बंसल ने घटना की तत्काल जांच की मांग की। विहिप नेता ने कहा, “इसके लिए अनुमति कैसे दी गई और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है? मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस को तुरंत जांच करनी चाहिए।”
मुस्लिमों ने वैन पर खड़े होकर इस्लामिक झंडे लहराए
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले क्रेन की मदद से वैन को हवा लटकाया गया और उसमें ब्लास्ट करके नोट उड़ाए गए। बाद में हवा में लटके वाहन को नीचे उतारा गया। दो मुस्लिम उस पर खड़े हो गए और दोबारा वाहन को क्रेन से ऊपर ले जाया गया। इस दौरान मुस्लिमों ने वैन पर खड़े होकर लाल रंग के इस्लामिक झंडे लहराए। वीडियो में विस्फोट के साथ वाहन के परखच्चे उड़ते दिखाई दे रहे हैं और मौके पर मौजूद लोग शोर-शराबा करते हुए इस खतरनाक प्रदर्शन को देख रहे हैं। इस दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़के
काजल हिंदुस्तानी ने एक्स पर घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “इन जाहिल, गवार, जिहादी मुल्लो को अभी तक यह समझ क्यों नहीं आ रहा की मोहर्रम मातम का दिवस है इसे त्योहार भी नहीं कह सकते। लेकिन इन जिहादियों को देखो ब्लास्ट कर रहे, गाना बजा रहे और नाच रहे हैं। मूर्खों की जमात।”
देवेश दुबे लिखते हैं कि ये मध्य प्रदेश के उज्जैन का नजारा है मोहर्रम के जूलूस में आतिशबाजी हो रही है या किसी बड़ी घटना की रिहर्सल? होली, दीपावली पर ज्ञानगंगा बहाने बाले बुद्धजीवी, पत्रकार, एनजीओ, मानवाधिकार कार्यकर्ता सहित प्रशासन क्यों मौन है?

















