सोशल मीडिया के जरिए फ्रॉड आज आम बात हो गई है। ऐसे कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों को आसानी से पैसे कमाने का लालच देकर ठगा जा रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक AI से बना वीडियो तेजी से ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक निवेश प्लेटफॉर्म का समर्थन करते देखा जा सकता है। इसे सरकार के PIB Fact check ने फेक वीडियो करार दिया है।
एजेंसी ने इस वीडियो का फैक्ट चेक करने के बाद इसे एआई वीडियो करार दिया, जिसमें प्रधानमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ करके इसमें उन्हें हर माह 22,000 रुपए के निवेश पर हर माह 3.5 लाख रुपए तक का रिटर्न देने की बात कही गई थी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार ने ऐसे किसी भी इन्वेस्टमेंट प्लेटफ़ॉर्म या स्कीम का समर्थन नहीं किया है।
🚨 Don't Fall for 'Easy Money' Investment Scams‼️
A manipulated video circulating online falsely shows Prime Minister @narendramodi endorsing an investment platform and claiming returns of up to ₹3.5 lakh per month on an investment of ₹22,000.#PIBFactCheck
❌ This video is… pic.twitter.com/NWQgGH9Z2X
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 19, 2026
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह
पीआईबी ने लोगों को सलाह दी है कि वो किसी भी तरह के संदिग्ध लिंक कभी भी क्लिक न करें और न ही अपनी पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी शेयर करें। साथ ही इसमें कहा गया है कि निवेश करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि (वेरिफ़ाई) करें।

















