देश विरोधी तत्व येन-केन प्रकारेण भारत की व्यवस्था के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान समर्थित अकाउंट एक्स के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए इस बार द वॉयर के कथित आर्टिकल के स्क्रीन शॉट का सहारा लिया गया है। हालांकि, सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने फैक्ट चेक में इसे फर्जी करार दिया है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा अकाउंट्स ‘द वायर’ का एक एडिटेड स्क्रीनशॉट फैला रहे हैं, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का झूठा दावा किया गया है और लेफ्टिनेंट जनरल पीआर शंकर के नाम से कुछ बातें कही गई हैं। इसमें झूठ फैलाया गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल पीआर शंकर ने आरोप लगाया है कि जनरल धीरज सेठ ने आर्मी चीफ बनने के लिए घूस दिया और पूरी चयन प्रक्रिया में दखलंदाजी की।
Pakistani propaganda accounts are circulating an edited screenshot purportedly from The Wire, falsely claiming irregularities in the appointment process of Lt Gen Dhiraj Seth and attributing remarks to Lt Gen PR Shankar.#PIBFactCheck:
❌ The circulated image is #Fake
✅ The… pic.twitter.com/ALUedfsdzw
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 15, 2026
PIB फैक्ट चेक ने बताया फेक न्यूज
इस खबर के फैलने के साथ ही ऑनलाइन बवाल मच गया। इसके बाद सरकारी न्यूज एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने इस शेयर किए गए ‘द वॉयर के स्क्रीन शॉट’ की जांच करने के बाद स्पष्ट किया कि वॉयर की तरफ से इस तरह का कोई भी आर्टिकल पब्लिश ही नहीं किया गया। इसलिए ऑनलाइन प्रसारित की गई इमेज नकली है।

















