ससुर ने किया दुष्कर्म, शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक: सवालों के केंद्र में मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान
July 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

ससुर ने किया दुष्कर्म, शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक: सवालों के केंद्र में मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान

शौहर बोला तूने मेरे बाप-भाई पर इल्जाम लगाया है। तेरा-मेरा रिश्ता खत्म, अब तू मेरे घर से निकल जा। "तलाक, तलाक, तलाक"...

Written byप्रेरणा कुमारीप्रेरणा कुमारी
Jun 12, 2026, 07:19 pm IST
in भारत
मुस्लिम महिलाएं (चित्र प्रतीकात्मक)

मुस्लिम महिलाएं (चित्र प्रतीकात्मक)

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 साल की मुस्लिम महिला के साथ उसी के ससुर ने गन पॉइंट पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने हिम्मत करके अपने पति को आपबीती सुनाई तो पति ने उसका साथ देने के बजाय फोन पर ही तीन बार तलाक बोल दिया।

क्या है पूरी वारदात की क्रोनोलॉजी?

26 वर्ष की पीड़िता की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है और 6-7 महीने में एक बार घर आता है। महिला बहराइच में सास-ससुर और जेठ के साथ रहती थी। FIR के मुताबिक, 8 जून की रात ससुर अच्छन खान शराब के नशे में कमरे में घुसा और तमंचा दिखाकर रेप किया। आरोप है कि जेठ रेहान खान इस दौरान दरवाजे पर पहरा देता रहा और बाद में उसने भी जबरदस्ती की। 9 जून की सुबह महिला ने अपनी सास को इस बारे में बताया। उसकी सास ने उसे चुप रहने और “घर की इज्जत” का हवाला देकर धमकाया। 10 जून को जब उसने मुंबई में पति को फोन पर पूरी बात बताई, तब पति ने कहा, तूने मेरे बाप-भाई पर इल्जाम लगाया है। तेरा-मेरा रिश्ता खत्म, अब तू मेरे घर से निकल जा। उसने “तलाक, तलाक, तलाक” बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।

11 जून को महिला किसी तरह मायके पहुंची और 12 जून को बहराइच महिला थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 351 और मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि 2019 से भारत में तीन तलाक गैर-कानूनी है और इसके लिए 3 साल तक की जेल का प्रावधान है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सवालों के केंद्र में मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान

बहराइच मामला सामने आने के बाद, मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े सवाल एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में हैं। हालांकि देश में 2019 से तीन तलाक को अपराध घोषित करने वाला कानून लागू हो चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई महिलाओं का दावा है कि एकतरफा तलाक, सामाजिक बहिष्कार और पारिवारिक उत्पीड़न की घटनाएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। कानून बनने के बाद तीन तलाक के मामलों में कमी आने की सरकारी रिपोर्टें सामने आई हैं, हालांकि महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस समस्या का महज स्वरूप बदला है, समस्या खत्म नहीं हुई है।

क्या ये सिर्फ बहराइच की कहानी है ?

यह ताजा मामला बहराइच का है लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से भी समय-समय पर ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं, जहां महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना छोड़ दिया गया। उन्हें परिवार या समुदाय के दबाव का सामना करना पड़ा या फिर विवाह संबंधी विवादों में उनका पक्ष ही नहीं सुना गया।

महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई मामलों में पीड़ित महिलाएं आर्थिक रूप से पति या परिवार पर निर्भर होती हैं। इसलिए वे सामाजिक बदनामी, बच्चों के भविष्य और आर्थिक असुरक्षा के डर से शिकायत दर्ज कराने से भी बचती हैं। इतना ही नहीं अगर एक बार तीन तलाक दिए जाने के बाद मुस्लिम महिला का पति से समझौता हो जाए या वह फिर से उसके साथ रहना चाहे, तब भी उसे एक नई त्रासदी का सामना करना पड़ता है। उसे किसी दूसरे पुरुष के साथ हलाला की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

बता दें कि हलाला से जुड़ी शिकायतों ने भी समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस पैदा की है। कई महिलाओं ने अदालतों और महिला संगठनों के समक्ष आरोप लगाए कि धार्मिक प्रथाओं की आड़ में उनका मानसिक और शारीरिक शोषण हुआ। वहीं अनेक इस्लामी विद्वानों ने भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का जबरन या शोषणकारी व्यवहार धार्मिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

इसी प्रकार महिला जननांग विकृति (FGM/खतना) के मुद्दे पर भी महिला अधिकार समूह लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उनका तर्क है कि महिलाओं की शारीरिक स्वायत्तता और गरिमा सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी परंपरा का मूल्यांकन मानवाधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर होना चाहिए। इन सभी घटनाओं का समेकित संदेश यही है कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है। जब तक महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, कानूनी सहायता और सामाजिक समर्थन नहीं मिलेगा, तब तक उनके अधिकार कागजों से निकलकर वास्तविक जीवन में पूरी तरह स्थापित नहीं हो पाएंगे।

 

Topics: तीन तलाकमुस्लिम महिलाशौहरमुस्लिम महिला से बलात्कारमुस्लिम महिला सुरक्षा
प्रेरणा कुमारी
प्रेरणा कुमारी
डीआरडीओ में कार्यरत रह चुकी हैं। पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता-अनुवाद में सक्रिय हैं। इस दौरान वन इंडिया, उदय इंडिया, स्वदेश, दैनिक जागरण, पांचजन्य और नई दुनिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर लेख प्रकाशित हो चुके हैं। फिल्म समीक्षा, पुस्तक समीक्षा, महिला विमर्श और साहित्यिक समीक्षा में भी गहरी पकड़ है। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कोर्ट का फैसला

हलाला समाज का काला पन्ना : इलाहाबाद हाई कोर्ट से पीड़िता के पूर्व शौहर, चाचा और मौलाना की याचिकाएं खारिज

सना मलिक, एनसीपी नेता

UCC पर बोलीं सना मलिक: पाकिस्तान की तरह भारत में लागू हो इस्लामिक कानून, NCP नेता ने तीन तलाक, बहुविवाह का किया समर्थन

गुवाहाटी हाईकोर्ट

भारतीय नागरिक होने का दावा, लेकिन जन्मतिथि निकली 30 फरवरी; हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

‘जिस देश में रहें उसके कानून तोड़ने का हक किसी को नहीं’

Panchjanya Sagar Manthan Samvad 4.0 arif Mohd khan

पाञ्चजन्य सागर मंथन संवाद 4.0: शरिया की वकालत करने वालों को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कड़ा संदेश-पहले दिल जीतो

प्रतीकात्मक तस्वीर

नकाब हटाना गुनाह? घूंघट होता तो

Load More

ताज़ा समाचार

uttarakhand rishikesh gumanivala namaz dispute police intervention

ऋषिकेश में बाहरी मुस्लिम पढ़ रहे नमाज, घर के अंडर होता है जमावड़ा, पहचान पत्र से खुला राज!

dehradun rss senio pracharak dharamveer ji shradhanjali sabha

देहरादून: वरिष्ठ संघ प्रचारक स्व. धरमवीर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सामाजिक लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

प्रतीकात्मक चित्र।

“हलाला समाज का काला पन्ना…” : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Bangladesh Army Islamization Battalions Name Changed Allahu Akbar Sheikh Hasina

बांग्लादेश सेना में बड़ा बदलाव: इस्लामी खलीफाओं पर रखा बटालियनों का नाम, युद्ध घोष भी बदलकर किया- ‘अल्लाहू अकबर’

Demographic changes India

भारत में अवैध घुसपैठ का खतरनाक ‘सत्य’: जानिए बंगाल से असम तक कैसे बदल रही जनसांख्यिकी, राष्ट्रीय सुरक्षा का बड़ा खतरा!

नमाज (चित्र - प्रतीकात्मक)

उत्तराखंड : बाहरी मुस्लिमों के नमाज पढ़ने आने पर ऋषिकेश में हंगामा

फर्रुखाबाद में बड़ा एक्शन: रेल पटरियों के बीच से हटाई गई अवैध मजार; मजार के चक्कर में घुमावदार बना दिया था रेलवे ट्रैक!

Uttarakhand Voter List Revision 2026 SIR Election Department Meeting Dr Vijay Kumar Jogdande

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का महा-सत्यापन शुरू: 8 लाख से अधिक मतदाता ‘अनकलेक्टेड’ श्रेणी में, 1 लाख से ज्यादा नाम कटे!

Punjab congress corruption

पंजाब : चुनाव दरवाजे के बाहर और कांग्रेसी हुए जूतम पैजार

कोर्ट का फैसला

हलाला समाज का काला पन्ना : इलाहाबाद हाई कोर्ट से पीड़िता के पूर्व शौहर, चाचा और मौलाना की याचिकाएं खारिज

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies