
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 19 बागी सांसदों का नाम सार्वजिक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से इन नामों की चर्चा हो रही है। जिन 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना असहमति पत्र दिया था उनमें से 19 की जानकारी सामने आ गई है।
दरअसल इस समय TMC अंदरुनी कलह से जूझ रही है। पार्टी के विधायक और सांसद ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हो गए हैं। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से असंतुष्ट इन नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी है। काफी लंबे समय से पार्टी के भीतर ममता बनर्जी की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष पनप रहा था। साल 2026 के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद टीएमसी के नेताओं का यह असंतोष खुलकर सामने आया। इसके बाद पार्टी के विधायकों और सांसदों ने खुलकर बगावत कर दी। हालांकि असंतुष्ट सांसदों और विधायकों ने अभी नई पार्टी के गठन या फिर किसी पार्टी में विलय की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
ममता की कट्टर समर्थक सायानी घोष ने भी छोड़ा साथ
सांसदों के नामों के सार्वजनिक होने पर एक नाम की जो सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो है सायोनी घोष। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि जब सायोनी घोष जैसा व्यक्ति पाला बदल ले तो आप किस पर भरोसा करेंगे? उन्होंने कहा कि सायोनी का ममता बनर्जी का साथ छोड़ना हैरान करने वाला है। महुआ ने कहा कि ऋतुब्रत बनर्जी को टीएमसी ने राज्यसभा का सांसद बनाया और यह बहुत बड़ी गलती थी। अगर बगावत करने वाले विधायकों को ममता बनर्जी या अभिषेक से इतनी परेशानी थी तो वो पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने से मना कर सकते थे।