रुद्रपुर ( उधम सिंह नगर) । राष्ट्रीय स्वयसेवकसंघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग (प्रथम) में शामिल सैकड़ों स्वयंसेवकों ने आज पथ संचलन करके राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और अनुशासन का भाव प्रकट किया।
स्वयंसेवकों ने घोष वादन की धुन पर कदम ताल करते हुए ड्रोन कॉलेज जफरपुर दिनेशपुर रोड पर पथ संचलन किया ।
पथ संचलन पीएम \श्री अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज दिनेशपुर से आरंभ होकर सुभाष चौक से गूलरभोज रोड पंजाबी कॉलोनी होते हुए वापस सुभाष चौक से होता हुआ इंटर कॉलेज में, समापन हुआ।
नगर के में स्थान स्थान पर स्वागत पुष्प वर्षा की गई मातृशक्ति द्वारा पारंपरिक देश में संचालन का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इन दिनों कार्यकर्ता विकास वर्ग लगा हुआ है जिसमें कुमायूं मंडल से आए सैकड़ों युवा, संघ के कार्यों को जानने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।











