बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहरबा में एक गाय चोरी होने के बाद उसके अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण दर्जन पुरवा नहर के पास पहुँचे तो वहां गौवंश के अवशेष पड़े मिले।
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। आशंका जताई गई है कि गाय चोरी के बाद उसकी हत्या करके अवशेष फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ऑटो में हिंदू लड़की को छेड़ना… GYM को शरीयत नियमों से चलाना- ये कैसी जिहादी मानसिकता?
थानाध्यक्ष मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि अवशेषों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्यवाई कर रही है।











