गोविंद घाट: चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) आज से पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दिया गया है। प्रकृति प्रेमी देश- विदेश से रंग-बिरंगे फूलो का दीदार करने पहुंचते हैं। फूलों की घाटी को यूनेस्को ने भी विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया है।
फूलों की घाटी जून से अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। इस खूबसूरत घाटी में ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्ता (Blue Poppy), कोबरा लिली जैसे सैकड़ों विभिन्न प्रजातियों के फूल अपनी खूबसूरती बिखेरते हैं।
श्री हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा के प्रथम पड़ाव गोविंदघाट से इसकी पैदल यात्रा शुरू होती है घांघरिया होते हुए श्री हेमकुंड गुरुद्वारे मार्ग में मध्य में फूलों की घाटी का मार्ग है करीब तीन किमी के पैदल पथ के पश्चात प्राकृतिक फूलों की घाटी का दीदार होता है, इनदिनों बारिश बर्फबारी के बाद अभी घाटी के फूल पूरी तरह से खिले नहीं है, अगस्त माह से इसके दृश्य अद्भुत दिखाई देते हैं।
इन दिनों रिसर्च, ट्रेकर्स का घाटी में जाना ज्यादा होता है। उत्तराखंड वन विभाग इसके लिए अनुमति परमिट जारी करता है और घाटी में आने जाने के नियमों का पाठ पढ़ाता है।














