जून 2026 का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो बैंक जाने से पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की जानकारी जरूर कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने बैंक अवकाशों की सूची जारी करता है, जिससे ग्राहकों को पता चल सके कि किस दिन और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे।
जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
जून 2026 में त्योहारों, क्षेत्रीय अवकाशों, दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल कुछ राज्यों और शहरों तक सीमित रहेंगे। 15 जून को आइजोल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे। आइजोल में YMA Day और भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में बैंक खुले रहेंगे। 25 जून को केवल विजयवाड़ा में मुहर्रम के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर देश के अधिकांश शहरों में बैंक अवकाश रहेगा। हालांकि अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, कोच्चि, कोहिमा, पणजी, शिलॉन्ग और शिमला जैसे कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे।
29 जून को संत कबीर जयंती के अवसर पर केवल शिमला में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 30 जून को Remna Ni के कारण आइजोल में बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के तहत 13 जून को दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार होने के कारण बैंकिंग कार्य नहीं होगा। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे भेजने, बिल भुगतान करने, बैलेंस चेक करने और नकदी निकालने जैसे जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे।













