उत्तराखंड

रुद्रपुर भूत बंगला मंदिर में मांस फेंकने का मामला: पुलिस कांस्टेबल अजीम गिरफ्तार

रुद्रपुर के भूत बंगला इलाके स्थित मंदिर में मांस के टुकड़े फेंकने के मामले में उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल अजीम गिरफ्तार। आरोपी पहले भी कई बार निलंबित हो चुका है। हिंदुत्व संगठनों में रोष, बकरीद के अगले दिन हुई घटना से शहर में तनाव।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

उधम सिंह नगर: रुद्रपुर के भूत बंगला इलाके में एक मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने से हिंदुत्व निष्ठ संगठनों में रोष उत्पन्न हो गया। इस मामले में पुलिस के कान्स्टेबल अजीम को गिरफ्तार किया गया है।

मंदिर में पुलिस कान्स्टेबल ने ही फेंका मांस

हिंदूवादी नेताओं में इस घटना के बाद गुस्से की एक और बड़ी वजह भी सामने आई कि मांस फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड पुलिस का सिपाही था। जिसे आसपास के लोगों ने पहचान लिया था और उसकी मौजदूगी सीसीटीवी कैमरों में भी कैद देखी गई।

पहले भी निलंबित हो चुका है अजीम

मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस कांस्टेबल अजीम को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।जानकारी के मुताबिक, सिपाही अजीम पूर्व में भी ऐसे ही कुछ अजीबों-गरीब हरकतें करने के आरोप में कई बार निलंबित भी होता रहा है।

ताजा मामला सामने आने पर पुलिस अधिकारियों को इस बार उसकी गिरफ्तारी करनी पड़ी, क्योंकि इस घटना से शहर में तनाव बढ़ने के आशंका के साथ-साथ पुलिस की छवि पर दाग़ लगने की बात कही जा रही थी। बकरीद के अगले दिन की गई इस घटना से शहर का माहौल बिगड़ता हुआ दिखाई दिया। हिंदू संगठनों ने पुलिस के अधिकारियों को घेर कर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया गया है और उसकी गिरफ्तारी की गई है।

 

Share