कहा था ‘बकरा हलाल होते देखा है’, कहकर मुस्लिम हत्यारों ने सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अब इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया है।
क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि 28 मई को बकरीद के दिन खोड़ा इलाके में सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार के मुताबिक, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते सूर्या को फोन करके बुलाया। जब वह पहुंचा तो असद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक समेत कुछ अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद पूछा, ‘कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है तुमने’ इतना कहकर हत्यारों ने उसे चाकू से गोद डाला। मृतक के परिवार की शिकायत पर खोड़ा थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी असद फरार था। पुलिस ने असद पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद: ‘बकरा हलाल होते देखा है?’ बोलकर मुस्लिम युवकों ने 17 वर्षीय सूर्या चौहान को चाकू से गोदकर मार डाला
एनकाउंटर में ढेर
आज पुलिस को सूचना मिली कि असद खोड़ा थाना क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके में चेकपॉइंट लगाकर सघन तलाश शुरू कर दी। जब असद और उसका एक साथी बाइक पर आ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें असद को गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कांस्टेबल घायल
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि गोलीबारी में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने असद की बाइक और उस पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने फायरिंग की थी। पूरी घटना की जांच चल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सूर्या की मां का बयान
सूर्या की मां सरोज ने कहा कि वह असद की फोटो देखना चाहती हैं। फोटो देखने के बाद ही उन्हें तसल्ली मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के साथ सात लोगों ने ऐसा किया था। बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए और सभी के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।
















