उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इस्लामिक कट्टरता का नया नजारा प्रकाश में आया है, जहां 17 वर्षीय हिन्दू लड़के को मुस्लिम कट्टरपंथियों ने चाकू से गोद दिया। हमलावर मुस्लिम पीड़ित सूर्या चौहान के परिचित ही थे। उन्होंने सूर्या को बताया कि उन्होंने बकरे को हलाल होते हुए देखा है। ऐसा कहकर ही उन्होंने उसे गोदकर उसकी हत्या कर दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वारदात गाजियाबाद के खोड़ा इलाके की है। जहां, 28 मई 2026 की शाम को बकरीद पर इन्हीं कट्टरपंथियों इस वारदात को अंजाम दिया। घायल अवस्था में सूर्या को फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
क्या हुआ था घटना?
बताया जाता है कि खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में चौधरी स्कूल के पास यह वारदात हुई। परिवार के मुताबिक, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते सूर्या को फोन करके बुलाया। जब वह पहुंचा तो असद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक समेत कुछ अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। चश्मदीदों के अनुसार, हमला करने से पहले आरोपियों ने सूर्या से कहा- “क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?” और फिर उसके ऊपर चाकुओं से लगातार वार करने लगे। सूर्या बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
इसे भी पढ़ें: राजेश कुमार सिंह को DRDO का अतिरिक्त प्रभार, आत्मनिर्भर रक्षा को बढ़ावा
मां और भाई के पहुंचने पर हत्यारे भागे
मौके पर चीख-पुकार सुनकर सूर्या का भाई यश चौहान और उसकी मां तुरंत वहां पहुंचे। हमलावर घायल सूर्या को छोड़कर भाग गए। परिवार ने तुरंत उसे नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद सूर्या की जान नहीं बच सकी।
सूर्या की मौत की खबर फैलते ही खोड़ा में गुस्सा भड़क उठा। हिंदू संगठनों के लोग और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी वहां पहुंचीं। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस की कार्रवाई
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











