अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नस्लीय टिप्पणियों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक ऐसा X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट हटा दिया, जिसमें विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बयान वायरल हो रहा था। इस बयान में उन्होंने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “बेवकूफ लोग होते हैं। अमेरिका में भी ऐसे लोग हैं।”
रूबियो के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर भारतीयों को लेकर की गई कथित नस्लीय टिप्पणियों पर सवाल उठाए गए। पत्रकारों ने इस मुद्दे पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो से जवाब मांगा। रूबियो ने अपने जवाब में माना कि समाज में कुछ लोग ऐसी सोच रखते हैं, लेकिन उनके बयान का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
US State Dept deletes X post featuring WION question to Rubio on racism against Indians
Reported by colleague AjayPal Chowdhury:https://t.co/wKeG88tJ1A
— Sidhant Sibal (@sidhant) May 24, 2026
कुछ लोगों ने रूबियो के बयान को वास्तविकता स्वीकार करने वाला जवाब बताया, जबकि कई लोगों ने इसे बेहद हल्का और गैर-जिम्मेदाराना माना। आलोचकों का कहना है कि नस्लवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर एक बड़े नेता का जवाब अधिक संवेदनशील और स्पष्ट होना चाहिए था।भारतीय समुदाय अमेरिका में सबसे प्रभावशाली प्रवासी समुदायों में गिना जाता है। तकनीक, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भारतीय मूल के लोगों ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके बावजूद समय-समय पर उन्हें नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्ट को बाद में अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा हटा लिया गया। हालांकि पोस्ट हटाने के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।















