नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने ‘चोर-चोर, टीएमसी चोर’ के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को खुद महुआ मोइत्रा ने शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महुआ मोइत्रा को देखकर लोग टीएमसी चोर के नारे लगा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में टीएमसी शासन का अंत
12 सालों के बाद पश्चिम बंगाल में TMC के शासन का अंत हो गया है। इस विधानसभा चुनाव में बंगाल में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की और ममता बनर्जी के शासन को उखाड़ फेंका। बीजेपी के जीतने से बंगाल में खुशी की लहर है। हालांकि हार के बाद बौखलाई टीएमसी ने जगह-जगह हिंसा की और शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की भी हत्या कर दी। बंगाल में सत्ता परिवर्तन से जहां एक ओर जनता में खुशी है, दूसरी तरफ TMC कार्यकर्ताओं और नेताओं में बौखलाहट देखी जा रही है। यही बौखलाहट हिंसा के रूप में सामने आ रही है।
12 साल से बंगाल में ‘लोकतंत्र की हत्या’ करने वाली ममता बनर्जी को अब आ रही लोकतंत्र की याद
फ्लाइट में ‘TMC चोर है’ के लगे नारे
फ्लाइट में इन नारों के लगने से साफ है कि जनता में किस कदर टीएमसी और ममता बनर्जी के शासन के खिलाफ आक्रोश है। फ्लाइट में जैसे ही लोगों ने टीएमसी (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा को देखा तो चोर चोर, टीएमसी चोर, पिशी चोर, भाईपो चोर के नारे लगाए। लोगों ने ये नारे ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ लगाए। इससे पहले TMC के नेता ही कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी मालिक थी और वो नौकर। टीएमसी नेताओं ने इस हार के बाद ममता बर्नजी से खुलकर बगावत की और आरोप लगाया कि दीदी पश्चिम बंगाल में सिस्टम से नहीं बल्कि मालिक- नौकर की तरह सरकार चलाती थी।
फ्लाइट में टीएमसी चोर के नारे उस वक्त लगे जब महुआ मोइत्रा रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी। उन्हें देख इंडिगो की फ्लाइट में कुछ लोगों ने ये नारे लगाए। टीएमसी सांसद ने अपने वीडियो में कहा कि यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में हुई। फ्लाइट लैंड करते ही दरवाजे खुलने से पहले कई लोगों ने उन्हें देखकर नारेबाजी की और इस घटना का वीडियो भी बनाया। हालांकि इसे लेकर डीजीसीए से शिकायत भी की गई है।
















