कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में कृष्णानगर की तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के साथ विमान में एक असहज स्थिति पैदा हो गई, जब सहयात्रियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, सांसद महुआ मोइत्रा गुरुवार को विमान से दिल्ली जा रही थीं। जैसे ही सहयात्रियों ने उन्हें देखा, कुछ लोग अपनी सीट से खड़े हो गए और नारे लगाने लगे— “पिसी (बुआ) चोर, भाइपो (भतीजा) चोर, तृणमूल के सब चोर।” अचानक हुई इस नारेबाजी से विमान में कुछ समय के लिए असहज माहौल बन गया।
Shocking!!! Ungrateful hooligans of Bengal are calling revered intellectual and philosophical giant the Rt Hon’ble Smt Mahua Moitra Ji a thief aboard a flight!!! I will block and report everyone who shares, likes or retweets this disgusting video. pic.twitter.com/9OVSXPl9RP
— Abhijit Iyer-Mitra (@Iyervval) May 7, 2026
बताया गया है कि स्थिति को संभालने के लिए विमान परिचारिकाओं को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद माहौल शांत हुआ और महुआ मोइत्रा अपनी सीट पर बैठ गईं।
गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कई स्थानों पर तृणमूल से जुड़े नेताओं और समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ जगहों पर जनता ने नेताओं को देखकर नाराजगी भी जताई है।
















