नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की अग्रसर है। चुनाव आयोग के मुताबिक सूबे में बीजेपी 205 सीटों के रुझानों में आगे है और 40 सीटें जीत ली है। इससे साफ है कि सूबे में BJP की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी को अभी तक के रुझानों में पूर्ण बहुमत मिला है। बता दें कि बंगाल में विधानसभा की कुल सीटें 294 हैं।
TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन का सिर मुंडवाने वाला बयान हो रहा वायरल
इस बीच TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन का एक बयान वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोलकाता में BJP जितनी सीटें जीतेगी, टीएमसी के उतने सांसद अपना सिर मुंडवा लेंगे। यह बयान उन्होंने 7 अप्रैल को दिया था। डेरेक ओ’ब्रायन अपने बयान में कह रहे हैं कि हम बड़ी-बड़ी बातें नहीं करेंगे। हम 4 मई तक का इंतजार करेंगे। कोलकाता में 11 सीटें हैं। बीजेपी के 1 सीट जीतने पर टीएमसी का एक सांसद अपना सिर मुंडवा लेगा। इन 11 में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। ऐसे में अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या डेरेक ओ’ब्रायन और अन्य सांसद अपना सिर मुंडवाएंगे?
Bengal Election Results 2026: भवानीपुर में बवाल क्यों? ममता- शुभेंदु आमने सामने
हालांकि यह कोई पहला बयान नहीं है। इसके अलावा भी डेरेक ओ’ब्रायन के कई बयान वायरल हो रहे हैं। जिसमें बंगाल हराने के बाद पीएम मोदी के इस्तीफे वाला भी है। लेकिन अब उनकी सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि अब क्या सभी सांसद अपना सिर मुंडवाएंगे क्योंकि पश्चिम बंगाल में अब TMC का गुंडाराज खत्म होने की कगार है।














