
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने जा रही है। 15 साल के बाद ममता बनर्जी और TMC सत्ता से बाहर होने वाली है। असम में भी BJP पूर्ण बहुमत से आ रही है। दूसरी तरफ पुडुचेरी में भी BJP गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। 2014 में जहां NDA महज 8 राज्यों तक सीमित थी। वहीं 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। अब असम के दुर्ग से लेकर पश्चिम बंगाल तक भगवा ही भगवा नजर आ रहा है।
इन 22 राज्यों में BJP या NDA गठबंधन की सरकार
बता दें कि BJP ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से साबित कर दिया है कि वो अब सिर्फ उत्तर भारत की पार्टी नहीं है बल्कि पूरे पूर्वी भारत में भी अब भगवा लहरा रहा है। ओडिशा, बिहार के साथ अब बंगाल में भी भगवा लहराता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को बाहर निकालने, भय, भ्रष्टाचार के खिलाफ सुशासन मॉडल, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को बीजेपी ने मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर भुनाया गया और 4 मई को जब रिजल्ट आया तो टीएमसी को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया।