पश्चिम बंगाल

Bengal Election Results 2026: भवानीपुर में ममता बनर्जी पीछे, BJP के शुभेंदु आगे; इन 5 हॉट सीटों पर सबकी नजर

शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। नंदीग्राम सीट से भी बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।

Published by
Lalit Fulara

नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के सोमवार यानी 4 मई को नतीजे आने हैं। सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई है। इस बार सबकी नजर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर है क्योंकि यहां बड़ा फेरबदल हो सकता है। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। नंदीग्राम सीट से भी बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। दूसरी तरफ, आसनसोल दक्षिण से भी बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल आगे चल रही हैं। नौदा से विवादित नेता  हुमायूं कबीर पिछड़ते हुए दिख रहे हैं।

क्या है भवानीपुर सीट का हाल?
भवानीपुर सीट सूबे की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट है। यहां से तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा और कांटे का मुकाबला बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु और ममता 2021 में भी आमने-सामने थे। तब ममता शुभेंदु के गढ़ नंदीग्राम में चुनाव लड़ने पहुंचीं थीं। जहां उन्हें हार मिली थी। अभी शुरुआती रुझानों में शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से काफी आगे चल रहे हैं।

 दिनहाटा सीट का कैसा है हाल?
उत्तर बंगाल की इस अस्थिर सीट पर टीएमसी के उदयन गुहा और भाजपा के अजय रॉय के बीच टक्कर है। अभी तक के शुरुआती रुझानों में इस सीट पर भी बीजेपी के अजय रॉय आगे चल रहे हैं। यह भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीट है।

नंदीग्राम, संदेशखाली और आसनसोल दक्षिण पर भी सबकी नजर
नंदीग्राम सीट पर भी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी का सामना टीएमसी के पवित्र कर से है। 2021 में इस सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया था। शुरुआती रुझानों में इस सीट से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। इसी तरह से संदेशखाली और आसनसोल दक्षिण भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीट है। यहां से भाजपा की अग्निमित्रा पॉल शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।

Share