महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में आरोपी फिरोज शेख पर दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। भाजपा नेता किरीट सोमैया और मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया और घटना के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
जिहादी माफिया को उसी की भाषा मे जवाब देंगे
किरीट सोमैया ने मंगलवार (28 अप्रैल) को मीडियाकर्मियों से कहा, “महाराष्ट्र में पिछले कुछ महीनों से हिंदू बहन-बेटियों और छोटी बच्चियों के ऊपर इस्लामिक जिहादी माफिया हमले कर रहे हैं। उनके साथ उसी के अनुसार बर्ताव किया जाएगा। फिरोज शेख जैसे दरिंदों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किया अब उन्हें 5-15 साल की सजा दी जाएगी। इसके लिए लगभग 389 करोड़ रुपये का फंड मिला है, जिसकी जांच चल रही है।”
सोमैया ने कार्पोरेट जिहाद को लेकर चिंता जताई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घाटकोपर में पांच और छह साल की दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की पहचान फिरोज शेख उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र में लव जिहाद, कार्पोरेट जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर चिंता जाहिर की। शनिवार (25 अप्रैल) को दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया था। इस मामले में आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नाबालिगों के साथ रेप की घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
‘जिहाद के लिए खूब रुपये हो रहे खर्च’
किरीट सोमैया ने यह भी कहा कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। इसके लिए जिहाद के नाम पर पैसा भी खर्च किया जा रहा है। इसमें टेक्नोलॉजी, फोटोशॉप जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जब इन सभी घटनाओं को एक साथ जोड़कर जांच की जाएगी, तो और भी तथ्य सामने आएंगे।
















