तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में आज 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बार करीब 5.67 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपना वोट डालेंगे, जिनमें लगभग 2.93 करोड़ महिलाएं, 2.80 करोड़ पुरुष और करीब 7,728 थर्ड जेंडर के वोटर शामिल हैं। पहली बार वोट करने वाले युवाओं की संख्या भी 14.59 लाख के आसपास है।
सुरक्षा के लिए 1.20 लाख पुलिसकर्मियों की तैनाती
चुनाव आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पाटनायक के मुताबिक, पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सुरक्षा के लिए 1.20 लाख पुलिसकर्मी और 3.40 लाख सरकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सर्विस वोटरों के लिए 68,501 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और अब तक 4.18 लाख से ज्यादा पोस्टल बैलेट मिल चुके हैं।
NDA-Indi गठबंधन के बीच मुकाबला
मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ DMK के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और AIADMK-बीजेपी वाले एनडीए गठबंधन के बीच है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सत्ता बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि एडप्पादी के. पलानीस्वामी अपनी पार्टी को वापसी दिलाने में जुटे हैं। इसके अलावा अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) भी अलग से चुनाव लड़ रही है।
















