रुद्रप्रयाग । आज पंच केदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खोल दिए गए हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे शिवालय के रूप में प्रख्यात श्री तुंगनाथ महादेव के खुलने के दौरान वहां उपस्थित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जमकर जय घोष किया।
इस दौरान बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि समिति चारधाम एवं पंच केदार यात्रा पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत करती है। हमारी देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित और कल्याणकारी हो।
बता दें कि कल भगवान बद्रीविशाल के द्वार भी सुबह 6 बजे खुल जाएंगे।इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

















