नई दिल्ली: दार्जिलिंग में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल ने यह तय कर लिया है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब तेज हो रही है। जनता परिवर्तन की दिशा में सोच रही है। अगर सूबे में BJP की सरकार बनती है तो गोरखा बहनों और भाइयों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि BJP सरकार बनने के बाद छह महीनों के भीतर गोरखा समुदाय से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। शाह ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों पर गोरखा समुदाय और दार्जिलिंग क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार फिर BJP को अवसर दिया जाए ताकि विकास और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
West Bengal Election 2026: वोटिंग से पहले 6 जिले संवेदनशील घोषित, विशेष निगरानी रखेगा चुनाव आयोग
अमित शाह ने कहा-उत्तर बंगाल वालों, एक बार BJP सरकार बना दीजिए। तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में कई महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आई हैं। संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि इन घटनाओं ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया है। सूबे में अपराध करने वाले हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा और BJP की सरकार बनने पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी।











