खाड़ी युद्ध के बीच अभी ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खोलने के ऐलान के बीच अब एक बार फिर से फिर से इसे बंद करने की धमकी दे दी है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद घालिबाफ ने राष्ट्रपति ट्रंप पर एक घंटे के अंदर ही सात झूठे दावे किए हैं। उन्होंने धमकी दी है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता है तो वे फिर से इसे बंद कर देंगे।
क्या कहा घालिबाफ ने?
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करके कहा कि अगर अमेरिका की नाकेबंदी जारी रही, तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की अनुमति लेनी होगी और तय रूट से ही जाना होगा। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक घंटे में सात झूठे दावे किए। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठ से न तो युद्ध में फायदा होगा और न ही बातचीत में। स्ट्रेट का फैसला सोशल मीडिया के पोस्ट से नहीं, बल्कि जमीन पर होने वाले कामों से होगा।
इसे भी पढ़ें: भारत अमेरिकी दबाव के बावजूद रूस से कच्चा तेल खरीद जारी रखेगा: ऊर्जा सुरक्षा है प्राथमिकता
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि हाल ही में ईरान ने बंद किए गए होर्मुज स्ट्रेट को वाणिज्यिक जहाजों के लिए फिर से खोल दिया गया था, खासकर लेबनान में हुए सीजफायर के बाद। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा था कि सीजफायर के दौरान स्ट्रेट वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा। लेकिन, अब उन्होंने कहा है कि अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहने पर यह स्थिति बदल जाएगी। ईरान का कहना है कि अमेरिका ईरानी जहाजों और तेल टैंकरों के लिए असुरक्षा पैदा कर रहा है, जो सीजफायर का उल्लंघन है।
ईरान की नेशनल सिक्योरिटी कमिटी के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने अल जजीरा को बताया कि संसद एक ड्राफ्ट कानून तैयार कर रही है, जिसमें स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से ट्रांजिट फीस वसूली जा सके।
होर्मुज स्ट्रेट क्यों है महत्वपूर्ण?
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का एक बहुत अहम जलमार्ग है। इससे दुनिया का करीब एक पांचवां हिस्सा कच्चा तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस गुजरता है। अगर यह बंद होता है या उसमें कोई बाधा आती है, तो तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है और वैश्विक व्यापार प्रभावित हो सकता है।
















