चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसी क्रम में कल 19 अप्रैल को मां यमुना व गंगा मैया के कपाट खुलेंगे। छः माह बाद मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री में व मां गंगा के दर्शन होंगे।
इस बीच गंगोत्री में मां यमुना व गंगा के मंदिर फूलों से सज गए हैं। जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन ने कर ली सभी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर समिति भी के लोग यात्रा व्यवस्थाओं में भी जुटे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था हो चुकी है।
कारोबारियों ने कर ली श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी
इस बीच शहर के कारोबारियों ने श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी कर ली है। वहीं चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं का आना हो गया शुरू हो गया है। इस वर्ष भारी मात्रा में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज ऋषिकेश में आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के दल को करेंगे रवाना
ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के दल को रवाना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह हरिद्वार ऋषिकेश में तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

















