महाराष्ट्र के नासिक के कार्पोरेट जिहाद के मामले में आरोपी टीसीएस निदा खान के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फरार चल रही खान के ठिकाने का पता चल गया है। उसका आतंकी लिंक भी सामने आ चुका है। वह आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़ी थी।
कौन है निदा खान
निदा खान टीसीएस नासिक ऑफिस में एचआर मैनेजर के पद पर थी। वहां वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं को बरगलाकर उनका इस्लामिक कन्वर्जन करवाती थी। ये मामला प्रकाश में आने के बाद से फरार चल रही थी। लेकिन अब उसके ठिकाने का पता चल गया है। पता चला है कि निदा खान मुंबई में है। उसके परिवार का कहना है कि वह गर्भवती है। निदा ने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में उसने अपनी प्रेग्नेंसी को मुख्य आधार बनाया है और कोर्ट से राहत मांगी है।
हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक उनकी प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। SIT टीम उनकी तलाश में लगी हुई है और उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है। कार्पोरेट जिहाद के मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और एचआर हेड अश्विनी चैननी शामिल हैं। इनमें छह पुरुष और एक महिला है।
इसे भी पढ़ें: कार्पोरेट जिहाद मामले में बड़ा खुलासा: नासिक टीसीएस की HR निदा खान के तार दिल्ली बम धमाके से जुड़े
आतंकी लिंक भी आया सामने
जांच में पता चला है कि निदा खान का पुराना संबंध डॉ. शाहीन शाहिद से था। शाहीन शाहिद जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़े बताए जाते हैं और दिल्ली में कुछ धमाकों से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था। दोनों का नासिक में लंबे समय से कनेक्शन था। अब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस पूरे मामले को सिर्फ ऑफिस का मामला नहीं मान रही हैं। उन्हें लगता है कि यह एक तरह की हाइब्रिड या व्हाइट-कलर आतंकी साजिश हो सकती है, जिसमें कॉर्पोरेट ऑफिस को कट्टरपंथ फैलाने और लोगों को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया गया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी इस मामले में सक्रिय हो गई है। नासिक पुलिस से जानकारी मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम जल्द नासिक जा सकती है। वे व्हाट्सएप चैट, डिजिटल सबूत और ऑफिस के दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ने की वजह से एनआईए और एटीएस जैसी एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है।
कंपनी का रुख
टीसीएस कंपनी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जिन कर्मचारियों के नाम शिकायत में आए हैं, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। कंपनी पुलिस को पूरा सहयोग दे रही है और आंतरिक जांच भी कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि निदा खान महिलाओं को बरगलाने और दबाव बनाने में मुख्य भूमिका निभा रही थीं।















