केरल विधानसभा चुनाव अलग परिस्थितियों में संपन्न हुआ है. इस चुनाव की सबसे ख़ास बात रही है कि भाजपा ने पहली बार दोनों गठबंधनों को बराबरी से टक्कर दिया है. केरल में मतदान पिछले 2021 के विधानसभा चुनाव के अपेक्षा लगभग ढाई प्रतिशत अधिक हुआ है. अधिकतर ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार विधानसभा त्रिशंकु होने के पूरे आसार हैं. अभी से पूर्व केरल में विधानसभा चुनाव महज दो गठबंधनों कांग्रेस पार्टी नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और माकपा नीत लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच ही होता था और भाजपा एक छोटे दल के तोर पर अपनी सहभागिता करती थी. अतएव दोनों गठबंधनों के बीच संघर्ष में एक गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल जाता था।
भाजपा की बढ़ती भूमिका और चुनावी प्रदर्शन
मगर इस बार 2026 में केरल की राजनीतिक स्थिति बिलकुल ही अलग है. इस बार भाजपा छोटे दल के तौर पर नहीं बल्कि एक मजबूत गठबंधन के तौर पर अपने सहयोगियों के साथ चुनावी मैदान में है. भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में केरल से एक सीट जीतने के साथ ही तिरुवनंतपुरम लोकसभा की सीट कुछ ही मतों से हारी है. भाजपा लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर प्रथम पायदान पर थी वही 9 सीटों पर दूसरे पायदान पर रही थी. भाजपा कुल 20 विधानसभा की सीटों पर सीधे मुकाबले में रही थी. अधितकर ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा विधानसभा चुनाव में खाता खोलती नज़र आ रही है. एक ओपिनियन पोल ने भाजपा को 8 सीट मिलने की संभावना व्यक्त किया है।
एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर
ओपिनियन पोल के अनुसार एलडीएफ और यूडीएफ को चुनाव में लगभग बराबर सीट मिलने की संभावना है. अधिकतर ओपिनियन पोल के मुताबिक केरल में दोनों गठबंधन मुश्किल से बहुमत के नजदीक जाते दिख रहे हैं. ऐसा अनुमान है कि दोनों गठबंधन स्पष्ट बहुमत के लिए 71 सीटों से दूर रह सकते हैं।
2011 के चुनाव जैसा मुकाबला बनने के संकेत
2011 के केरल विधानसभा चुनाव में दोनों गठबंधनों में कांटे का संघर्ष हुआ था और यूडीएफ स्पष्ट बहुमत से महज एक सीट अधिक 72 सीट जीतकर सरकार बनाने में कामयाब हुई थी. यूडीएफ महज 156171 मतों से आगे रही थी।
त्रिशंकु विधानसभा की संभावना और एनडीए की भूमिका
इस बार भी दोनों गठबंधनो में कांटे का संघर्ष हैं और भाजपा इस संघर्ष में अपने लिए एक सम्मानजनक मुकाम तैयार किया है. दोनों गठबंधन स्पष्ट बहुमत से चूक सकते हैं और इस परिस्थिति में भाजपा नीत एनडीए के हाथ में केरल के सत्ता की कुंजी लग सकती है।













