देश की राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में कई आतंकियों को पकड़ा जा चुका है। इसी क्रम में एक बार फिर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश एटीएस ने मिलकर एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से रिजवान अहमद नाम के आतंकी को गिरफ्तार किया है। एजेंसियों ने कन्फर्म किया है कि अहमद आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजवान अहमद पर 2015 से ही आईएसआईएस से जुड़ा हुआ था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, वह भारत में इस संगठन के लिए युवाओं की भर्ती का काम देख रहा था। उसके पास से बम बनाने का सामान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और जेहादी साहित्य बरामद हुआ है। उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी संबंध हैं।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की नई गीदड़ भभकी: ख्वाजा आसिफ बोले – ‘कोलकाता तक हमला करेंगे’
पहले भी हुआ था गिरफ्तार
रिजवान अहमद का नाम पुराने आतंकवाद के मामले में भी आ चुका है। साल 2015 में मुंबई में एक आतंकी गतिविधि से जुड़े मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। तब उसे आर्थर रोड जेल में रखा गया था। उस समय भी उसके पास से राष्ट्र-विरोधी सामग्री मिली थी।
गिरफ्तारी कैसे हुई
दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट और यूपी एटीएस की टीम ने लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। कुशीनगर में छापेमारी के दौरान उसे पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली लाया जा रहा है। ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ चल रही है।
इसे भी पढ़ें: भारत की कूटनीतिक सफलता : होर्मुज स्ट्रेट से अब तक 8 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले, 2 और जहाज निकलने की तैयारी में
एजेंसियां उससे उसके नेटवर्क और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। पूछताछ में और लोग शामिल हो सकते हैं या बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि रिजवान युवाओं को आईएसआईएस की तरफ आकर्षित करने में सक्रिय था।











