मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी जिलों में हाल के सालों में दूसरे राज्यों से ट्रांसफर हुए हथियारों के लाइसेंस की दोबारा जांच की जाएगी। उत्तराखंड में हाल की आपराधिक घटनाओं के बाद, सीएम धामी ने गृह सचिव शैलेश बगौली को राज्य के सभी हथियारों के लाइसेंस की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया है, जिसमें दूसरे राज्यों से ट्रांसफर हुए लाइसेंस भी शामिल हैं।
गृह सचिव श्री बगौली ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो शस्त्र लाइसेंस के विषय में जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजें। गृह सचिव ने एक व्यक्ति द्वारा दो अधिक शस्त्र रखने वालों के लाइसेंस प्रक्रिया को भी जांचने के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग केवल शूटिंग खिलाड़ियों को ही ऐसी सुविधा प्रदान करेगा और उनमें भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन किया जाएगा। गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को गन हाउस की नियमित जांच पड़ताल करने उनके स्टॉक चेक करने की प्रकिया पूरी करने को कहा है। गृह विभाग ये भी देखने जा रहा है कि लाइसेंस धारक को मिलने वाले कारतूस की संख्या का कहां कहां उपयोग किया गया है।

















